फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में गरजे सीएम योगी: अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं… यह नया भारत है

Sat, 26 Apr 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया पहुंचे। उन्होंने यहां शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल है, जो विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉरलेंस की नीति है। वह जिस भाषा में समझेगा, उसको उस भाषा में जवाब देने के लिए भारत तैयार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि जीरो टॉरलेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश को माफियामुक्त किया। अराजकता और दंगों से मुक्त किया। यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के तौर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश के अंदर उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य है। रेलवे का बेहतरीन नेटवर्क है, देश की पहली रैपिड रेल प्रदेश में चलती है। उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- UP News: मोटरबोट पर सवार होकर सीएम योगी ने परखा चैनलाइजेशन कार्य, लखीमपुर खीरी को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 के पहले किसानों का 10-10 वर्षों का गन्ना मूल्य का बकाया रहता था। आज 105 चीनी मिलें ऐसी हैं, जो एक सप्ताह के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं। आज लखीमपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर खुशी जताई। कहा कि पहले यह सपना था, आज हकीकत है। 

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना 
सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस जाति के नाम समाज को बांटने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी एक तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज और राणा सांगा का अपमान करती है। दूसरी तरफ क्रूर शासक औरंगजेब और बाबर का महिमा मंडन करती है। 
विज्ञापन

दुधवा की खूबसूरती और यहां का तापमान करता है आकर्षित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखीमपुर की शान दुधवा नेशनल पार्क और गोला गोकर्णनाथ भी है। यहां एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, जिससे देश-विदेश से लोग दुधवा व गोला आसानी से पहुंच सकेंगे। कहा कि दुधवा की विशेषता यह है कि जब लखनऊ में तापमान 48 डिग्री होता है तो दुधवा में यह तापमान महज 38 डिग्री ही रहता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और अनुकूल मौसम काफी आकर्षित करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें