पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित
सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण और प्रदूषण से पूरी दुनिया चिंतित है। ग्लोबल वार्मिंग एक चेतावनी है। असमय बारिश, सूखा ये सभी दुष्परिणाम ग्लोबल वार्मिंग के हैं। पर्यावण के प्रति हम लोग जितने जागरूक होंगे। पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातारण उपलब्ध कराएगा। कहा कि प्रदेश ने अपनी पॉलिसी के तहत इस तरह के निवेश को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। बलरामपुर चीनी मिल पहला ऐसा ग्रुप है, जिसने इस पहल में कदम बढ़ाया।
यह प्लांट बायो प्लास्टिक से बोतल, कप, डिब्बे का निर्माण करेगा। यहां पर जो बोतल, प्लेट व अन्य उत्पाद बनेंगे, वो डिस्पोजल होंगे। ये हर प्रकार से उपयोगी होंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जो अभियान है। पूरी दुनिया जिसके लिए चिंतित है, इस चिंता को दूर करने के लिए बलराम चीनी मिल ने बड़ी पहल को आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें-
UP News: एसपी को दो सौ मीटर घसीटा, बोले थे- आज तेरा आखिरी दिन; तीन सिपाहियों सहित चार दोषी करार
कहा कि यह प्लांट बहुत ही शीघ्र अपना उत्पादन शुरू करके प्लास्टिक का सब्सिट्यूट उपलब्ध कराएगा। मेक इन इंडिया का विजन आगे बढ़ाएगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 120 चीनी मिल हैं। इनमें से 10 चीनी मिल बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप की हैं। इस प्लांट की वार्षिक क्षमता 80 हजार टन होगी। यह जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के अंतर्गत संचालित होगा। इस तरह के प्लांट से किसानों की आमदनी बढ़ाने और नौजवानों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।
यूपी में बेहतरीन कानून व्यवस्था- योगी
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था की स्थिति है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर जीरों टॉरेंस की नीति का परिणाम है कि प्रदेश में 45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 15 लाख करोड़ निवेश करा चुके हैं। 60 लाख नौजवानों को नौकरी उपलब्ध कराई है। लगातार प्रस्ताव आ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के युवाओं को उनकी क्षमता और योग्यता नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
'महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी'
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बना है। इस अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुंभ में देश की आधी आबादी आस्था की डुबकी लगा चुकी है। 13 जनवरी लेकर 22 फरवरी के बीच 60 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। दुनिया के अंदर किसी भी आयोजन में इतनी भीड़ भागीदरी नहीं होती है। अब उत्तर प्रदेश में कोई भी आयोजन होता है, इसी भव्यता से होता है।