फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर का छापा: लखीमपुर खीरी में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के यहां 36 घंटे से जांच जारी, कई जगह हुई कार्रवाई

Fri, 21 Feb 2025 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में आयकर विभाग की टीमों ने कई जगह छापे मारे हैं। शहर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम और रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर दूसरे दिन भी जांच जारी रही। 
विज्ञापन
लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स का शोरूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन शुक्रवार को भी डेरा जमाए रही। 36 घंटे भी शहर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम समेत रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर आयकर टीम की जांच जारी है। जांच करने के लिए शुक्रवार को 22 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम को जिले में आए करीब 36 घंटे हो चुके हैं। आयकर अधिकारी शहर के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कचेहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स पर बृहस्पतिवार रात टीम के लोग शोरूम पर ही ठहरे रहे। सुबह होते ही जांच फिर से शुरू हुई। इस दौरान शोरूम के शटर बंद रहे, दूसरे रास्ते से एक दो पुलिसकर्मी ही आते जाते दिखे। शोरूम के बाहर टीम की गाड़ियां खड़ी रहीं। 

ये भी पढ़ें- UP Police Bharti: गर्भवती अभ्यर्थी ने तय समय से पहले ही पूरी की पुलिस भर्ती की दौड़, रश्मि ने पेश की नजीर
विज्ञापन


उधर, एकता ट्रेडर्स जिनका तेल और घी का काम है, उनके यहां भी टीम रात में रुकी और सुबह होते ही जांच फिर से शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम जरूरी दस्तावेज व मोबाइल, लैपटॉप आदि की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक जांच में क्या निकल कर आया है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

दूसरे दिन बंद रहा नीलकमल शोरूम का शटर
बृहस्पतिवार को शहर के खीरी रोड स्थित नीलकमल शोरूम पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा था। शुक्रवार को शोरूम का शटर बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की जांच यहां पूरी हो गई है, इसलिए दुकान बंद है। हालांकि जांच-पड़ताल में क्या मिला, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

मोहम्मदी में भी चलती रही पड़ताल
मोहम्मदी में आयकर की टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर व पंकज किराना इंटरप्राइजेज पर जांच पड़ताल की। इस कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही। अधिकांश दुकानदारों ने शुक्रवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी। आयकर टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर व स्टोर मालिक के आवास पर जांच की। उधर, पंकज किराना की दोनों दुकानों पर जांच पड़ताल की गई। लखनऊ, बनारस, अलीगढ़ व आगरा की टीमें आयकर विभाग के अधिकारी आलोक के नेतृत्व में जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन

गोला में भी हुई कार्रवाई
गोला गोकर्णनाथ के कुम्हारन टोला स्थित राकेश गुप्ता दाल वालों के यहां आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी रुकी हुई है। आयकर की टीम फोन, लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करती रही। नगर के बडे़ व्यापारी के यहां छापा पड़ने से अन्य व्यापारियों में खलबली की स्थिति बनी हुई है। कुछ व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी करनी चाही, तो टीम ने मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें