फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कोरोना पर सीएम योगी की समीक्षा में बैकफुट पर अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को मिला प्रोत्साहन

Fri, 21 May 2021 04:40 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

कोरोना के बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरे के लिए सीएम योगी लखीमपुर खीरी पहुंचे। वहां उन्होंने बोला कि जनप्रतिनिधि मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव के नाम से अभियान चलाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विधायकों का फोन नहीं उठाया तो ठीक नहीं होगा।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी का काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचाव के लिए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड कमांड सेंटर का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों की तारीफ करते हुए अधिकारियों को उन्हें तरजीह देने की ताकीद की।
विज्ञापन


शुक्रवार को खराब मौसम के कारण निर्धारित समय से करीब आधा घंटे की देरी से 12:15 बजे पुलिस लाइन में उतरे सीएम योगी सबसे पहले कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने भवन के गेट पर मौजूद नीरज और विकास से उनके काम के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि वह दोनों यहां आने वाले लोगों का तापमान और ऑक्सीजन लेवल चेक करते हैं। 

सीएम ने यही सवाल कंट्रोल रूम में माजूद डॉ. रिशू, डॉ. विभा और राजकुमार व संजय से किया। उन्होंने भी इस पर कोविड पॉजिटिव मिलने वालों को ट्रेस कर उन्हें संक्रमित होने की जानकारी देकर निरंतर मॉनिटरिंग करने के बारे में बताया। इसके बाद वहां माजूद स्टाफ से बातचीत कर वह कलेक्ट्रेट रवाना हो गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों से कहा कि वह जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन लेकर भविष्य के लिए योजना बनाएं। सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन के लिए लखीमपुर के जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया, यह निश्चित तारीफ वाली बात है। 

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी अपनी विधानसभा में मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव की मुहिम चलाएंगे, जिससे कि तराई बेल्ट के गांव सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी सिर्फ 1400 एक्टिव मरीज हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट भी सिर्फ चार प्रतिशत है। उन्होंने सभी से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने पिछले 20 दिनों में सरकार द्वारा किए गए कामों की जानकारी देते हुए कहा कि इन दिनों में संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाया गया है। कलक्ट्रेट में सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने का दावा कर सरकार की उपलब्धियां बताईं। 

उन्होंने कहा कि केवल 24 अप्रैल को प्रदेश में सर्वाधिक 38055 केस आए थे। 30 अप्रैल को प्रदेश में सर्वाधिक तीन लाख 10 हजार तक केस थे, लेकिन सरकार ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ वृहद अभियान व टेस्टिंग का दायरा बढ़ाकर इसकी रफ्तार पर काबू पाया है।

सीएम ने बताया कि पिछले 20 दिनों में दो लाख चार हजार एक्टिव केस कम हुए हैं, यानी इतने लोग ठीक हुए। सीएम योगी के मुताबिक, देश में सर्वाधिक चार करोड़ 62 लाख से भी ज्यादा टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। 

सीएम योगी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के आठ लाख लोगों को अब तक वैक्सीन देने और कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में सबसे बड़े अभियान के तौर पर निगरानी समितियां स्क्रीनिंग का काम कर रही हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांव-गांव जाकर एंटीजन टेस्ट के जरिये ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें