फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बोले, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले, सब रामद्रोही हैं

Thu, 09 May 2024 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है और वो है, फिर एक बार मोदी सरकार का। उत्साह और उमंग का कारण क्या है, जनता जनार्दन कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के गोला में शुक्रवार दोपहर करीब सवा बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि सपा सरकार में हर दूसरे दिन दंगा होता था। पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है कि वह है, फिर एक बार मोदी सरकार का।

विज्ञापन


मतदाताओं का अभिवादन करते हुए योगी ने कहा कि आज महाराणा प्रताप की जयंती है। राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती से कह रहा हूं कि तीन चरण पूरे हो चुके हैं। आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण में भी आपको मतदान में भाग लेना है। पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है और वो है, फिर एक बार मोदी सरकार का। उत्साह और उमंग का कारण क्या है, जनता जनार्दन कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

सीएम ने आगे कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में आप लोग आएं हैं, अब सब मुझे बताओ, अयोध्या में राम मंदिर बनाकर अच्छा हुआ है लेकिन कांग्रेस और सपा वाले गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी के सलाहकार और सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने राममंदिर पर गलत बयानबाजी की है, एक तरफ जो भारत के सम्मान के लिए खड़े हैं। दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले हैं, वे सब रामद्रोही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें