फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी की दो महिलाओं को लखनऊ में सीएम देंगे मिशन शक्ति पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता क्षेत्र में थारू समुदाय की कमला और ग्राम विकास क्षेत्र में पूनम देवी को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति फेस-3 के शुभारंभ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली खीरी की दो महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति फेज-1 व फेस-2 के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसमें सहकारिता क्षेत्र में थारू समुदाय की कमला पत्नी राम बहादुर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास क्षेत्र में मां सरस्वती ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की पूनम देवी सम्मानित होंगी। खीरी से सम्मानित होने वाली दोनों महिलाओं को लाने एवं ले जाने के लिए डीएम ने महिला प्रशासनिक अधिकारी बीडीओ फूलबेहड़ प्रीति तिवारी को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें