लखीमपुरखीरी। शासन ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी कर दी है। दिसंबर की अपेक्षा जनवरी की ओवरऑल रैंकिंग में कुछ अंक सुधार देखने को मिला है। विकास और राजस्व में भी सुधार देखने को मिला है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों से कहा कि रैंकिंग में अभी और सुधार की जरूरत है। योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए और मेहनत करें, ताकि अगले माह की रैंकिंग और अच्छी आए।
सीएम डैशबोर्ड की ऑलओवर रैंकिंग में लखीमपुर 41वें नंबर पर है, जबकि दिसंबर में लखीमपुर को 57वां नंबर मिला था। जनवरी में 16 अंक सुधार आया है।
विकास की रैंकिंग पर बात करे तो जनवरी में जिले को 47वां नंबर मिला है, जबकि दिसंबर में 57वें नंबर पर था। इस माह 10 रैंक का सुधार आया है। राजस्व में भी नौ अंक सुधार देखने को मिला है। दिसंबर में राजस्व की रैंकिंग 42वें नंबर पर थी, लेकिन जनवरी में 33वें नंबर पर है। पिछले माह की अपेक्षा रैंकिंग में सुधार है, लेकिन जिले में अभी और भी सुधार की जरूरत है।