फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून से नौ ब्लॉकों में शुरू होगा क्लस्टर एप्रोच वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने की प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे के अफसरों के साथ की वर्चुअल बैठक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे के अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक कर वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि 21 जून से जिले के नौ ब्लॉकों बेहजम, नकहा, फूलबेहड़, फरधान, पसगवां, रमियाबेहड़, निघासन, धौरहरा व ईसानगर में क्लस्टर एप्रोच और स्पॉट पंजीकरण सुविधा के साथ युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होगी।
क्लस्टर में कई गांव के समूह शामिल हैं। इन ब्लॉकों में क्लस्टर एप्रोच वैक्सीनेशन अभियान में टीकाकरण टीम के समूह क्लस्टर के सभी गांव में 18 वर्ष व उससे ऊपर के सभी आयु वर्ग वाले लोगों का तब तक टीकाकरण होगा, जब तक क्लस्टर के सभी गांव संतृप्त न हो जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने सैंपलिग़, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सक्रिय केस वाले ग्रामों की संख्या, ऑक्सीजन व मेडिकल किट की उपलब्धता, ब्लॉकवॉर आइसोलेशन सेंटर्स की संख्या, निगरानी समितियों की सक्रियता, मोबाइल टेस्टिंग टीम व वैक्सीनेशन अभियान में एमओआईसी वार प्रतिदिन की प्रगति, ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने जिले भर की सीएचसी वॉर वैक्सीनेशन की स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 45 वर्ष या उससे ऊपर के आयु वर्ग के 4600 वैक्सीन लगाई गई। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सभी एसीएमओ- एसडीएम-बीडीओ, डीपीआरओ, डीएसओ, सभी ईओ नगर निकाय-एमओआईसी वर्चुअल जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें