फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दो साल में देश में विकास का पहिया जाम’

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
‌ज‌ि‌त‌िन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने मोदी सरकार पर दागे सवाल 
विज्ञापन

बोले-पीके की रणनीति से कामयाबी का माहौल 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को सवालों के घेरे मे खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर लफ्फाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल में विकास का पहिया जाम हो चुका है, आंकड़ेबाजी के जरिए अच्छे दिन बताए जा रहे हैं  लेकिन जनता सब समझती है। 
विज्ञापन

स्थानीय एलआरपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केदीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपीए सरकार ने विकास कार्यों की जो रूपरेखा तैयार की थी, और जिन योजनाओं को मंजूरी दी थी, उन्हें ही केंद्र की मोदी सरकार ने अच्छे दिन के  रूप में प्रचारित कर रही है, लेकिन जनता सब समझती है। उन्होंने कहा पिछले दो सालों में जिले में विकास का पहिया थम चुका है न ही कोई अस्पताल बना है न ही स्कूल बन सके हैं, यहां तक कि हैंड पंप भी नहीं लग सके हैं। भाजपा ने जनता को छला है सर्राफा बाजार को बर्वाद करने के लिए एक्साइज ड्यूटी व इंस्पेक्टरराज कायम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से ज्यादा किसी ने काम नही किया है लेकिन आज का युग मार्केटिंग का युग है इसलिए आम जनता तक कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए पीके की सहायता ली जा रही है जिसका भरपूर परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा आम जनता भी अब समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश की सच्ची आधारशिला है। इस दौरान पूर्व मंत्री मायाप्रसाद, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, रजीव अग्रिहोत्री सुजिता कुमारी, इरफान किदवई सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें