फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंजेक्शन से महिला की मौत के मामले में क्लीनिक सील

Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ओरीपुरवा गांव में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राकेश कुमार का क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

विभाग ने बृहस्पतिवार को क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर संचालक से दो दिन में जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा था। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर टीम ने यह कार्रवाई की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर वह पलिया सीएचसी के डॉ. राजेंद्र कुमार के साथ बृहस्पतिवार को दुबहा गांव स्थित क्लीनिक पहुंचे थे। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक शटर बंद कर भाग गया था। इसके बाद क्लीनिक के बाहर नोटिस चस्पा किया गया। शनिवार को जवाब और वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ओरीपुरवा गांव की रामगोपाल मौर्य की पत्नी की क्लीनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई थी। बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। पति ने क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें