फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह कोहरे की चादर, दिनभर धुंध का पहरा

Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार सुबह जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे सुबह आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब नौ बजे सूरज निकला, लेकिन हल्की धूप के बावजूद दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह कामकाज के लिए निकले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें