फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी की खदान धंसी, मजदूर की दबने से मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में शुक्रवार सुबह मिट्टी की खदान धंसने से मजदूर सलेमपुर कोन निवासी पंकज कुमार (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक उसे मिट्टी की खोदाई और भराई के लिए बुलाकर लाया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंकज ट्रॉली के पास नीचे से मिट्टी निकाल रहा था, तभी ऊपर से मिट्टी का विशाल टीला भरभराकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बचने की कोशिश में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी टकराया, लेकिन मिट्टी के मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पंकज की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पीछे एक छोटा बेटा और एक छोटी बेटी है। परिजनों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामापुर क्षेत्र में कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। मजदूर कम मेहनत और कम समय में ट्रॉली भरने के लिए अक्सर टीले के नीचे से मिट्टी निकालते हैं। इससे ऊपर की मिट्टी का भार बढ़ने पर टीला भरभराकर ट्रॉली में गिर जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी से यह कारोबार चल रहा है और इसी लापरवाही ने पंकज की जान ले ली।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जमीन मालिक से भी खोदाई संबंधी प्रपत्र मांगे गए हैं। यदि अनुमति नहीं होगी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया टीला होने के कारण जमीन समतल करने के लिए खोदाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन

-आशीष सिंह, खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें