फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं तो शुरू हो जाएंगी... इलाज नहीं

विज्ञापन
निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज का अस्पताल- संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। देवकली में तैयार हुए मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से मेडिकल की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन इलाज के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि शहर में मेडिकल अस्पताल का निर्माण अभी अधूरा है, जिसको पूरा होने में कम से कम एक साल का वक्त और लग जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तहत बन रहे दो भवनों में देवकली में निर्माण पूरा हो गया है। यहां छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई कराई जाएगी। मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज का अस्पताल 261 करोड़ रुपये से शहर में बनाया जा रहा है। वर्ष 2024 तक निर्माण पूरा होने और इलाज शुरू कराए जाने की बात कहीं गई थी, लेकिन इस वर्ष शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है। चार ब्लाक में ए, बी और सी का निर्माण अंतिम चरण में है। अंतिम और सबसे जरूरी डी-ब्लॉक का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बताते हैं कि डी ब्लॉक में सीटी स्कैन मशीन लगी होने की वजह से पेच फंस रहा था। अब मशीन हट चुकी है और जर्जर भवन भी तोड़ा जा चुका है, फिर भी निर्माण शुरू नहीं हो सका।
अगर आज या कल में भी डी ब्लॉक का निर्माण शुरू होता है, तो पूरा होने में एक साल लग जाएगा। हालांकि निर्माण इकाई के अफसरों ने जल्द ही डी-ब्लाक का निर्माण शुरू कराए जाने का दावा कर रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार, अस्पताल में ए, बी और सी ब्लॉक में इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड होंगे, जबकि डी-ब्लाक में किचन, मोर्चरी, प्राचार्य कक्ष, लांड्री, पैथालॉजी होंगे।
विज्ञापन

-
फ्री दवा के लिए किराए में खर्च होते हैं 50 से 100 रुपये

अभी जिला अस्पताल शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ओयल में स्थित है। शहर से हजारों मरीज रोजाना जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचते हैं। एक रुपये के पर्चे पर फ्री दवा लेने के लिए अस्पताल आने-जाने के लिए मरीजों के किराये के रूप में 50 से 100 रुपये तक खर्च हो जाते हैं।



बंद हो चुकी है शहर की ओपीडी

जिला अस्पताल ओयल शिफ्ट होने पर शहर के मरीजों के आगे इलाज का संकट हो गया था। ऐसे में विभाग ने जिला मुख्यालय पर ओपीडी की सुविधा शुरू कराई थी, लेकिन जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते यह यह सुविधा ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। ओपीडी बंद होने के बाद शहर के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का समय दो से चार बजे तक बढ़ा दिया गया था, ताकि सामान्य मरीजों का इलाज पीएचसी में हो सके।
-
देवकली में स्थित मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन अस्पताल में इलाज के लिए थोड़ा समय लग सकता है। अस्पताल में अभी डी-ब्लॉक का निर्माण होना है। जल्द निर्माण शुरू हो इसको लेकर पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

-डॉ. देश दीपक आर्य, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें