संसारपुर। ब्लाॅक बांकेगंज के ग्राम बोझिया में डेंगू से कक्षा दस के एक छात्र की मौत हो गई।
ग्राम बोझिया निवासी अमरीक वर्मा के 16 वर्षीय पुत्र ऋतिक वर्मा को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे गोला के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
ऋतिक संसारपुर स्थित सोबरन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सीएचसी अधीक्षक बांकेगंज डाॅ. अमित सिंह ने बताया कि डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट से होती है। अन्य जांचों पर विश्वास नहीं किया जा सकता, फिर भी वे गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे। संवाद