गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राजस्व विभाग ने पर्यटन विभाग को भूमि दे दी है। प्रक्रिया पूरी होने के साथ शीघ्र ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 19,418.992 वर्ग मीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।
इसमें आंबेडकर तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका अतिरिक्त क्षेत्रफल करीब 800 वर्ग मीटर रहेगा। आंबेडकर पार्क के दोनों ओर के मार्ग करीब 20-20 मीटर चौड़े किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार आंबेडकर तिराहे के सुंदरीकरण की जद में मिल डायवर्जन मार्ग के सुलभ शौचालय सहित कई दुकानें भी हैं।
नजूल की भूमि की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पर्यटन विभाग को स्थानांतरित की गई है। इस भूमि में 11 भवन सहित जिला पंचायत की भूमि शामिल है। वही एक धर्मशाला भी लिया गया है, जो निजी भूमि पर है। जिसका अनुमन्य मुआवजा स्वीकृत किया गया है।
-
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नजूल की जमीन राजस्व विभाग से पर्यटन विभाग को स्थानांतरित की गई है। कॉरिडोर निर्माण को लेकर शीघ्र ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला