फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में नोकझोंक, आधे घंटे हंगामा

Mon, 30 Mar 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन से वार्ता करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। कस्बे में सोमवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कार्रवाई से नाराज व्यापारी सड़क पर उतर आए। करीब आधे घंटे तक मुख्य चौराहे पर विरोध और नोकझोंक चलती रही। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सिंगाही, पलिया और झंडी मार्ग पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और नाले तक फैले अतिक्रमण को हटाते हुए कई दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, बक्से, टेबल, पानी की टंकियां और अन्य सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान राजू साड़ी सेंटर, वर्मा ज्वेलर्स, श्यामल डेयरी और तजमुद्दीन समेत कई दुकानदारों का सामान हटाए जाने पर व्यापारी भड़क उठे। सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से आपत्ति जताई। नाराज व्यापारी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यदि पूर्व में चेतावनी दी जाती तो व्यापारी सहयोग करते। उन्होंने आगे ऐसी कार्रवाई से पहले पर्याप्त समय देने और पारदर्शिता बरतने की मांग की।
ईओ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को मुनादी कराई गई थी। कस्बे के व्यस्त मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें