फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए मंडियों में नीलामी पर बढ़ानी होगी निगरानी

विज्ञापन
मंडी समिति राजापुर में शुरू हुई धान की आवक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद के लिए एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुलने प्रस्तावित हैं, लेकिन उससे पहले ही मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडियों में किसानों का धान 1200 से 1225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आढ़तियों ने खरीदा है, जबकि सरकार ने 1940 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित किया है। हालांकि अभी धान में नमी मानक से अधिक होने के कारण धान का रेट सस्ता बताया जा रहा है, जबकि सरकार ने मानक का धान न होने पर सुखाकर किसानों का धान एमएसपी पर खरीदने के आदेश दिए हैं। साथ ही गुणवत्ता में कमी होने पर भी अधिकारियों की निगरानी में धान की नीलामी कराकर किसानों को उचित लाभकारी मूल्य दिलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन नीलामी के समय कहीं अधिकारी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

जनपद में किसानों से सीधे धान खरीदने के लिए कुल 114 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इस बार भी सरकार ने किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन को पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही पॉपअप मशीन के जरिए खरीद की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद मंडियों में किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीदा जाता है। इस समय भी 1200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदा जा रहा है, जबकि सरकार ने 1940 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया है। इससे किसानों को उचित मूल्य दिलाना आज भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। लखीमपुर की मंडी समिति राजापुर में मंगलवार को आढ़तियों ने 1200 से 1225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा है। इस बाबत आढ़तियों का कहना है कि अभी धान में नमी की मात्रा मानक 17 प्रतिशत से काफी अधिक है, जिससे एमएसपी पर धान खरीदना संभव नहीं है। वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि कुछ किसान पकने से पहले ही कंबाइन मशीन से धान काटकर सीधे मंडियों में ला रहे हैं, जिसमें नमी निर्धारित मानक से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि मंडियों में नीलामी के दौरान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिनके सामने धान खरीद के लिए बोली लगाई जाएगी।
मंडियों में प्रतिदिन नीलामी के लिए दो बार होगी खुली बोली
किसानों को उनकी उपज का लाभकारी व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने और एमएसपी में पारदर्शी ढंग से धान खरीदने के लिए डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने आदेश जारी किए हैं। मंडी में किसानों द्वारा लाए गए धान की बिक्री के लिए नीलामी द्वारा खुली बोली दिन में दो बार पूर्वाह्न 11 बजे व अपराह्न दो बजे लगाई जाएगी। इस दौरान मंडी सचिव, क्रय संस्थाओं के केंद्र प्रभारी और उपस्थित व्यापारियों के समक्ष लगाई जाएगी। ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। नीलामी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। नीलामी के दौरान यदि केंद्र प्रभारी उपस्थित नहीं रहता है, तो इसकी सूचना डीएम समेत उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। डीएम ने कहा है कि नीलामी में खरीद के लिए उपयुक्त गुणवत्ता के धान की बोली न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम आती है, तो क्रय संस्थाओं द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुलेंगे, तभी किसान अपना धान सुखाकर लाएं। अभी मंडियों में आढ़तियों के पास आने वाला धान मानक के अनुरूप नहीं है। नीलामी के दौरान अधिकारियों की निगरानी की व्यवस्था की गई है, जो एक अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

- लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें