फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर गिरा बरगद का पेड़, बिजली सप्लाई ठप

विज्ञापन
बांकेगंज में हाईटेंशन लाइन पर गिरा बरगद का पेड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला से बांकेगंज बिजली उपकेंद्र को आई 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के तार पर बरगद का पेड़ गिरने से शुक्रवार को रात में ठप हुई बिजली शनिवार को बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच हवाओं के चलने से बलारपुर गांव के पास गोला फीडर से बांकेगंज बिजली उपकेंद्र पर आई 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के बगल में खड़ा विशालकाय बरगद का पेड़ चलती बिजली लाइन पर भरभरा कर गिर गया। जिससे कस्बा समेत समूचे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन शनिवार सुबह दस बजे तक लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। जेई राजीव कुमार ने बताया कि 33 केवीए हाईटेंशन लाइन पर बरगद का पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप होने की सूचना मिली थी। लाइन को दुरुस्त कर शनिवार सवेरे साढ़े दस बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। संवाद
--
हैदराबाद फीडर से शुक्रवार रात को ठप रही बिजली
रोशननगर। हैदराबाद फीडर से पोषित रोशननगर क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे बिजली गुल हो गई जो शनिवार दोपहर बाद बहाल हो सकी।
रोशननगर, जमुनहा, रामपुर, बाबरपुर, लखैया, अंबरपुर, दूलीपुर आदि दर्जनों गांवों में बिजली न होने से अंधेरा पसरा रहा। एसडीओ हैदराबाद महेंद्र कुमार ने बताया कि रात में ग्यारह हजार लाइन में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित रही। फाल्ट ठीक करा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

--
घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग
मझगईं। लोगों ने घरों के ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन सौंपा।
कस्बा निवासी रामसहारे, राममिलन, जगदीश प्रसाद, चुन्नीलाल, छोटे, लवकुश, विजयपाल, तोताराम, मायाराम, रामकुमार, रत्तीराम, विजय पाल आदि ने गृह राज्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। जिससे उनपर हर समय खतरा मंडराता रहता है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से इसे हटाने की गुजारिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी ने एक स्वर में घरों के ऊपर से बिजली के तारों को हटाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें