फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम पंचायतों को स्मार्ट विलेज बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की योजना को साकार करने के उद्देश्य से गांवों के चयन की प्रक्रिया शुुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक ग्राम पंचायत को स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन गांवों में 100 प्रतिशत पक्की सड़कें (इंटरलॉकिंग) बनाई जाएंगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया जाएगा, तो बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनेगा। स्मार्ट विलेज की अपनी वेबसाइट भी बनेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट विलेज के तौर पर गांवों को विकसित करने के लिए सभी ब्लॉकों से एक-एक ग्राम पंचायत का नाम मांगा गया है, जिससे अब तक 12 ब्लॉकों ने एक-एक गांव चयनित कर सूची पंचायत राज विभाग के पास भेज दी है।
पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजहा, लखीमपुर की ग्राम पंचायत मन्यौरा, मोहम्मदी की मियांपुर कॉलोनी, नकहा की ग्राम पंचायत कोपा, बेहजम की ग्राम पंचायत धंवरपुर, धौरहरा की ग्राम पंचायत हसनपुर, बिजुआ की ग्राम पंचायत बस्तौली, निघासन की ग्राम पंचायत मोतीपुर, कुंभी की ग्राम पंचायत बैदाखेड़ा, पसगवां की ग्राम पंचायत पांडेवारी, मितौली की ग्राम पंचायत रेवाना, बांकेगंज की ग्राम पंचायत तेंदुआ का चयन किया गया है।
विज्ञापन

शेष तीन ब्लॉकों फूलबेहड़, रमियाबेहड़ और ईसानगर की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि स्मार्ट विलेज की सभी सड़कें पक्की बनाई जाएंगी। तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। गांवों के रास्ते स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे। स्कूलों का कायाकल्प कराने के साथ ही ओडीएफ प्लस की सुविधा विकसित की जाएगी। स्मार्ट विलेज की अपनी वेबसाइट भी बनेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
--
हादसे के डर से मन्यौरा में पंचायत घर का निर्माण रुका
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मन्यौरा में निर्माणाधीन पंचायत घर का काम लिंटर तक पहुंचने के बाद रुक गया है, जबकि इस ग्राम पंचायत को स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित किया जाना है। लिंटर तक भवन निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन निर्माणाधीन पंचायत भवन के ऊपर से 11 केवीए क्षमता की बिजली लाइन निकली हुई है। इससे निर्माण कार्य के दौरान हादसे का डर बना हुआ है। लिहाजा मिस्त्री-मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। पंचायत सचिव निधि गुप्ता ने बताया कि बिजली लाइन को हटवाने के लिए बिजली विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द ही लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें