फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने खाई खोदी, नेपाली नागरिकों का हंगामा

विज्ञापन
खोदी जा रहीं खाई। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर वन विभाग खाई खोदवाने का काम कर रहा था। इस दौरान काफी संख्या में नेपाली नागरिक आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसएसबी, वन विभाग की टीम पहुंची और सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा क्षेत्र में स्थित पिलर संख्या 170/71 नोमैन्स लैंड पर मोहाना नदी के पास भारतीय सीमा पर वन विभाग सुरक्षा की दृष्टि से जेसीबी मशीन से खाई खोदवा रहा है। शुक्रवार को काफी संख्या में नेपाली नागरिक मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। वन विभाग ने सूचना एसएसबी को दी। जिस पर एसएसबी जवान पहुंच गए और नेपाल के नागरिकों से बातचीत की, लेकिन कोई भी बात मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद एसएसबी व वन विभाग ने एकत्र हुए लोगों को नेपाल की ओर खदेड़ दिया।
एसएसबी के कमांडेंट मुन्ना सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।
-
वन विभाग की जमीन पर भारतीय सीमा को लेकर हमेशा सीमांकन किया जाता है। इसके तहत बॉर्डर पर वन विभाग के साथ एसएसबी ने खाई खोदने का काम शुरू किया है, नेपाल के नागरिकों से झड़प की बात गलत है, हम अपना काम कर रहे हैं, जिसमें कोई अड़ंगा नहीं डाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुन्ना सिंह, एसएसबी कमांडेंट 39 वी वाहिनी गदनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें