फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

388 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण

विज्ञापन
पलिया ब्लाक में शपथ दिलाते बीडीओ व एडीओ पंचायत। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद की 390 ग्राम पंचायतों में से 388 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रधानों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

अब लखीमपुर और फूलबेहड़ की एक-एक ग्राम पंचायत में शनिवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई, जिसमें दो ग्राम पंचायतों में नेटवर्क की समस्या से शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी है। इनमें शनिवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
पलियाकलां। पंचायत उपचुनाव के बाद नव निर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्लॉक मुख्यालय पर वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र व एडीओ पंचायत चैनूराम राना ने वर्चुअल जूम मीटिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

वहीं थारू जनजाति क्षेत्र में नेटवर्क न होने की वजह से यहां के नवनिर्वाचित लोगों को पलिया ब्लॉक मुख्यालय पर शपथ के लिए बुलाया गया था, जहां पर अधिकारियों ने सभी को शपथ दिलाई।
-
गोला : 27 ग्राम प्रधानों ने ली वर्चुअल शपथ
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत के दोबारा चुनाव के बाद कोरम पूरा होने पर शेष 27 प्रधानों और सदस्यों को तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने प्रधानों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चुनाव के बाद 27 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से वे असंगठित रह गईं थीं। 12 जून को पुन: हुए पंचायत चुनाव में 27 ग्राम पंचायतों में 271 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी निर्विरोध चुन लिया गया। कोरम पूरा होने पर शुक्रवार को तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने ग्राम प्रधानों और सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में कंधरापुर की कमला देवी, सैदापुर की अनीता देवी, चांदा मऊ के ऋषि पाल गुप्ता, शहाबुद्दीनपुर की सुरभि वर्मा, कोटखेरवा के राम सिंह वर्मा, बांसगांव के सोमनाथ मिश्र सहित ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें