फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली उठने के बाद पिता की उठी अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। लाड़ली की डोली उठने के बाद पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक बिजुआ के गांव कल्लूपुरवा निवासी विजय कुमार भार्गव ने बेटी आरती की शादी होने के बाद विदा किया। बुधवार देर शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत मालूम हुई तो उनके पुत्र उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विजय कुमार के चार लड़कियां तथा तीन पुत्र हैं, सभी की शादी हो चुकी है। बेटी आरती रह गई थी, जिसकी शादी उन्होंने पड़रिया तुला निवासी अखिलेश राज के साथ बड़ी धूमधाम से की।
विज्ञापन

बरात पहुंची तो उसका खूब स्वागत सत्कार किया गया। सुबह लगभग 11 बजे बेटी को विदा किया। दोनों परिवार के लोग शादी के बाद की रस्में पूरी कर रहे थे कि बुधवार शाम सात बजे विजय कुमार की तबीयत बिगड़ी और एक घंटे के अंदर उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटी आरती जो चंद घंटे पहले ससुराल आई थी अचानक फोन पर पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर बेहोश हो गई। विजय कुमार की पत्नी नेत्रहीन हैं जिससे मां तथा बाप दोनों की भूमिका विजय कुमार ने निभाई थी। विजय कुमार की मौत से जहां चंद घंटे पहले शहनाई बज रही थी वहीं दोनों घरों में कोहराम मचा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें