फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 का अंतिम संस्कार, चार कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
लखीमपुर के मुक्तीधाम पर नगर पालिका ने भेजी एक ट्राली लकड़ी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सेठघाट स्थित मुक्तिधाम पर रविवार को 22 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें चार कोरोना संक्रमित थे। मुक्तिधाम में लगातार बढ़ती अर्थियों की संख्या से वहां पर लकड़ी का संकट आ गया, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर मुक्तिधाम में लकड़ियां भिजवाई गईं हैं। यहां बता दें आम दिनों में यहां चार से पांच शव ही आते थे।
विज्ञापन

मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार संपन्न कराने वाले आचार्य अशोक पंडित ने बताया कि वह हर दिन करीब 20 से 22 अंतिम संस्कार करवा रहे हैं। लगातार बढ़ती अंतिम संस्कार की संख्या से लकड़ियों का टोटा हो गया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने एक ट्रॉली लकड़ी भिजवाई है। इससे पहले शनिवार को भी डीएम ने एक ट्रॉली लकड़ी भिजवाई थी। उधर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन मुक्तिधाम में लकड़ियों की उपलब्धता पर सतत दृष्टि बनाए हुए है। वहां लकड़ियों की कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर पालिका परिषद लखीमपुर से एक ट्रॉली लकड़ी निशुल्क भेजी गई है।
गोला गोकर्णनाथ। मुक्तिधाम में एक सप्ताह के अंदर 40 अंतिम संस्कार हुए हैं। ऐसा पहली बार है कि जब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने की जगह कम पड़ गई हो।
मुक्तिधाम प्रबंध कमेटी पदाधिकारियों पवन साहनी, वैद्य रामजी रस्तोगी, अतुल अग्रवाल आदि ने मुक्तिधाम में अर्थी लाने के लिए नि:शुल्क वाहन, लावारिस और अति निर्धन परिवार के सदस्य के शव का अंतिम संस्कार करने की नि:शुल्क व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया, मोहम्मदी और ईसानगर में भी स्थिति खराब है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें