फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या बढ़ी पर लोगों की लापरवाही नहीं हुई कम

विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार में भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। जबकि लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शासन ने दो दिन का कर्फ्यू लगाया। मगर, फिर भी लोग जागरूक नहीं है। कर्फ्यू के दौरान मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के दौरान लोग सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं। रविवार को रोडवेज बस अड्डे के निकट दवा लेने के दौरान जहां लोग दो गज की दूरी कायम रखना भूल गए तो वहीं बाइक पर निकलते युवक मास्क लगाना। हालांकि जब यातायात पुलिस ने युवकों को रोका तो युवकों ने जेब में रखा मास्क निकालकर लगा लिया।
.
खौफ में जिला अस्पताल का स्टाफ
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे संक्रमितों को लेकर स्टाफ खौफ में हैं। आए दिन जांच के दौरान कोई न कोई संक्रमित मिल रहा है। कोरोना से बचने के लिए इमरजेंसी स्टाफ पीपीई किट पहनकर काम कर रहा है। स्टाफ का कहना है कि मरीज आकर भर्ती हो रहे हैं। जब जांच होती है तो पॉजिटिव निकलते हैं। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट पहनकर बैठना मजबूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें