फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने माने वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ वीपी सिंह नही रहे

विज्ञापन
डॉ वीपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। जाने माने वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ वीपी सिंह (70) नहीं रहे। वह लंबे अरसे से पित्ताशय के कैंसर से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

युवराजदत्त विद्यालय में जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में लंबे अरसे तक सेवाएं देने वाले डॉ वीपी सिंह को वन्यजीवों से बेहद लगाव था। उन्होंने वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण पर काफी काम किया। उनकी सेवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य वन्यजीव सलाहकार परिषद का सदस्य मनोनीत किया था।
डॉ सिंह ने तराई कंजरवेशन सोसायटी के माध्यम से वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काफी कार्य किया। उनके निधन से वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और वन्यजीव प्रेमियों में शोक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें