फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: प्रशासन ने कमर कसी

विज्ञापन
Civic Amenities
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के क्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभागों के प्रमुखों को कर्मचारियों का डाटा इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) साफ्टवेयर पर फीड कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने कहा है कि जिन विभागाध्यक्षों ने अब तक प्रारूप एक पर सूचना उपलब्ध नहीं कराई है, वे तत्काल प्रारूप एक पर सूचना देकर अपनी लॉगिन आईडी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए किसी भी समय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली हैै। निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद अंतिम सूची का प्रदर्शन किया जा चुका है, जिसमें 11 जनवरी 2021 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी 2021 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान मतदान/मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ईएसडी साफ्टवेयर पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया जाएगा। लॉगिन आईडी प्राप्त होने पर राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट सीईसी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध लॉगिन बॉक्स पर क्लिक कर सबलिंक ईएसडी ऑफिस पर टिक कर मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भरना होगा, इसके बाद साइन इन क्लिक करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद प्रारूप दो पर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की सूचना फीड कराने के बाद डाटा फ्रीज किया जाएगा। फीड किए गए डाटा का प्रिंटआउट प्राप्त कर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर सहित सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को उपलब्ध कराई जाएगी।
.
डाटा फीडिंग का कार्य आठ जनवरी 2021 तक हर हाल में पूर्ण किया जाना है। इसमें लापरवाही करने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिप्रेजेटेंशन आफ पीपुल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
.
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस
सिकन्द्राबाद। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव के संभावित प्रत्याशियों और उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं की जानकारी संग्रहित करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में अवैध शराब की बिक्री नजर रखने, हिस्ट्रीशीटर व अन्य अपराधी प्रवत्ति के लोगो को चिह्नित करने और शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची बनाने के अलावा झगड़े वाले संभावित गांव पर नजर रखने के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। अमेठी, नीमगांव, भुलनपुर व बेहजम को अति संवेदनशील प्लस जबकि जमौहरा, अछनिया व बसारा को अति संवेदित श्रेणी मे रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें