फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने कहा-किसानों की आमदनी बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार कटिबद्ध

विज्ञापन
लखीमपुर में पशुपालन के स्टाल पर कड़कनाथ मुर्गा देखते सांसद व विधायक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को सभी आठ विधानसभा के एक-एक ब्लॉक में किसान कल्याण मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ नए कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में आयोजित किसान कल्याण मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के बिना सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है। किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले और कटाई के बाद होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने किसान रेल, कृषि उड़ान जैसी योजनाएं चलाई हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसान गन्ना, गेहूं, धान के अतिरिक्त अन्य फसलों के उत्पादन पर भी जोर दें। ताकि जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे। कृषि, पशुपालन, गन्ना, उद्यान आदि क्षेत्रों में भी कई कल्याणकारी योजनाएं किसानों के चहुंमुखी विकास के लिए कारगर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं आमजन तक आसानी से पहुंचे, जिसके लिए कृषि मेला और गोष्ठियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ योगेश प्रताप सिंह ने किसान कल्याण मेला, प्रदर्शनी और गोष्ठी की प्रासंगिकता एवं रूपरेखा पर चर्चा की। जिले के नोडल अधिकारी/ उप निदेशक लखनऊ मंडल (भूमि संरक्षण) एसपी सिंह ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग के लाभ बताएं। वहीं जिले में नाबार्ड से सहायता प्राप्त एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के संचालक विकास सिंह तोमर ने कम लागत में अधिक उत्पादन सहित संगठित खेती करने के संबंध में किसानों को जानकारी दी। प्रगतिशील किसान यदुनंदन पुजारी ने केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी, गेंदा की खेती की व्यवसायिक जानकारी देते हुए प्रति एकड़ में ढाई से तीन लाख की कमाई करने के गुर सिखाए।
कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी, उपायुक्त स्वत रोजगार अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
-
10 लाभार्थियों को दी पॉवर स्प्रे मशीन
इस मौके पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत 10 लाभार्थियों को पॉवर स्प्रे मशीन, तीन को त्रिपाल, 20 को माइक्रोन्यूट्रिएंट, 20 लाभार्थियों को विभिन्न पारिस्थितिकी फसल प्रबंधन योजना के तहत ट्राइकोडरमा पॉवर स्प्रेयर मशीन अनुदान में दी गई। रेशम कीट पालन गृह की सुविधा से पांच किसानों को लाभान्वित किया। गन्ना विभाग ने आधार पौधशाला हेतु तीन किसानों को प्रमाण पत्र दिए। उद्यान ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 12 हजार प्रति हेक्टेअर अनुदान के माध्यम से दो किसानों को प्याज बीज दिया। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के ड्रा के माध्यम से तीन किसानों को सोलर पावर पैक संयंत्र व मिक्सर ग्राइंडर का प्रमाण पत्र दिया गया। पशुपालन के क्षेत्र में दो प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पांच किसानों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन मिले। चार मत्स्य पालकों को नीली क्रांति एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मनरेगा तालाब पर निवेश अनुदान मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स एवं रियरिंग यूनिट के निर्माण के लिए लाभान्वित किया गया। अहद स्वयं सहायता समूह को चूड़ी डेकोरेशन एवं अपना अधिकार स्वयं सहायता समूह को जैविक खाद उत्पादन एवं रोशनी स्वयं सहायता समूह को मोमबत्ती उत्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा ब्लॉक के 100 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत पत्र दिए गए।
--
मोहम्मदी : विधायक ने कहा-किसानों में भ्रम फैलाने के लिए झूठा प्रचार कर रहा विपक्ष
मोहम्मदी। किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को मोहम्मदी ब्लॉक परिसर में किसान मेला एवं गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है, जिसके लिए उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए किसान मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच भ्रम फैलाने के लिए विपक्ष झूठा प्रचार कर रहा है। खेती किसानों से संबंधित तमाम स्टॉल लगाकर किसानों को नई तकनीकी की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख आशीष रस्तोगी, एसडीएम स्वाति शुक्ला सहित, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह, रमाकांत द्विवेदी, बीडीओ डीके पांडेय, एडीओ एजी विजयपाल मौजूद रहे।
--
मितौली: किसान मेले में प्रदर्शनी लगाकर किया जागरूक
मितौली। ब्लॉक में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला एवं गोष्ठी कराई गई, जिसमें मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदम एवं योजनाओं पर जानकारी दी। मेले में जैविक खेती करने, वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की जानकारी के लिए स्टाल लगाए गए। डीसीसीएल शुगर मिल अजबापुर द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। बैटरी चलित स्प्रे मशीन किसानों को छूट पर दी गई। मृदा परीक्षण एवं किसान कार्ड का वितरण किया गया। आठ लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड और चार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई। जेई विजय शर्मा ने सौभाग्य योजना के तहत चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। गोष्ठी में एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ टीके तिवारी, बीडीओ चंदन देव पांडेय, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत शुक्ल, कृषि रक्षा इकाई इंचार्ज प्रभारी अमित बाजपेई, एडीओ एजी रामानुज शुक्ल मौजूद रहे।
--
धौरहरा: ब्लॉक में आयोजित हुई कृषि प्रदर्शनी
धौरहरा खीरी। धौरहरा ब्लॉक प्रांगण में कृषि प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कृषि विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाल पर मशरूम उत्पादन की जानकारी देने के साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग , कृषि उत्पादन मंडी समिति, पशुपालन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं गन्ना विभाग द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
--
गोला: विधायक ने किया किसान मेले का उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को ब्लॉक परिसर में किसान मेले का उद्घाटन विधायक अरविंद गिरि ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसान लोगों के बहकावे में न आएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। मेले में अनुदान पर कृषि यंत्र किसानों दिए गए। संचालन एडीओ पंचायत भगवानदास वर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें