फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती’

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दौरे पर आईं धौरहरा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन

पसगवां ब्लॉक क्षेत्र को अपना घर बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लिए वह हमेशा परिवार के सदस्य की तरह हैं और जनता के सहयोग और उनके आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंची है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों ने किसी न किसी रूप में उनका सहयोग और मनोबल बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। इससे पहले शिवम मिश्र व अभिषेक बाजपेयी की टीम ने जंगबहादुरगंज बाईपास पर उनका स्वागत किया। सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मदन सिंह, मनोज वर्मा, संदीप शुक्ला, बब्बू पांडे, शिवम देवल, सर्वेश बाबू मिश्रा, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे । जंगबहादुरगंज के अतिरिक्त सांसद क्षेत्र के गांव लोदियापुर व पिपराग्रंट में हुए कार्यक्रमों में भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें