फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसीएफ का जिला प्रभारी निलंबित, भुगतान में देरी और घटतौली पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
commisnor in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पलिया मंडी के धान क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी के मामले में कमिश्नर रंजन कुमार के निरीक्षण के बाद एनसीसीएफ (भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ) के जिला और केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद एनसीसीएफ के शाखा प्रबंधक एके सिंह ने जिला प्रभारी अभिषेक सिन्हा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त पलिया मंडी में धान खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर घटतौली, भुगतान में देरी आदि को लेकर किसानों ने शिकायतें की थीं। एक किसान ने बताया कि उसने 28 अक्तूबर 2020 को 271.20 क्विंटल धान तुलवाया था, जिसकी रिसीविंग भी किसान को दी गई। इसके बाद किसान के मोबाइल पर 244.08 क्विंटल का ही संदेश आया। अभी तक उसे भुगतान भी नहीं मिला। इसपर कमिश्नर के आदेश पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा और केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को एनसीसीएफ के शाखा प्रबंधक एके सिंह ने निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ियों के आरोप में जिला प्रभारी अभिषेक सिन्हा को धान खरीद कार्य से तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें