लखीमपुर में नमकीन के गोदाम से नमूना भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर चौराहा स्थित एक नमकीन विक्रेता की दुकान और गोदाम पर एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन) टीम ने शनिवार को छापा मारा, जिससे बाजार में हलचल मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदेह के आधार पर मूंगफली दाना की नमकीन और गजक के नमूने भरे हैं।
अभिहित अधिकारी ने बताया है कि जिला प्रशासन को एक दुकान पर मिलावटी सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसडीएम सदर डॉ. कुमार सिंह के निर्देशन में एफएसडीए टीम ने सोनू जनरल स्टोर पर छापा मारा। दुकान का निरीक्षण करने के बाद गोदाम की जांच की गई, जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर और अनूप सिंह ने अधोमानक व मिथ्या छाप होने के संदेह में मूंगफली दाना की नमकीन और गजक का नमूना भरा है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिसकी लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद