लोकतंत्र सेनानी गौस मोहम्मत फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी और लोकतंत्र सेनानी गौस मोहम्मद (98) का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। चौकी इंचार्ज शारदा नगर महेश प्रताप गंगवार ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान सपा एमएलसी शशांक यादव व पूर्व विधायक रामशरण समेत तमाम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौस मोहम्मद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
--
आपातकाल के विरोध में गए थे जेल
1971 में इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल का गौस मोहम्मद ने जमकर विरोध किया था। गौस मोहम्मद के पौत्र मोहम्मद आरिफ ने बताया कि गांव से लेकर मुख्यालय पर रैली और धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने पर सरकार के नुमाइंदों ने उन्हें जेल में डलवा दिया था। आपातकाल हटने पर वह रिहा किए गए। संवाद