फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज न करने पर हंगामा

विज्ञापन
मृतक के घर ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस व मौजूद भाजपा नेता व ग्राम प्रधान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। मरूआ पश्चिम के सरखना गांव में शुक्रवार की रात युवक की ईंट से वारकर हत्या के मामले में हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज न होने परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कात करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ, इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में परिजनों ने दोबारा हत्या की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करने की बात कही। तब जाकर परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मरूआ पश्चिम के सरखना गांव निवासी गिरधारी लाल राणा के 32 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार राणा का शुक्रवार की देर शाम युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्साए युवक ने सुमित के सिर पर ईंटों से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पत्नी रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने करन उर्फ मन्ना, केबी तथा सतीश कुमार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में रविवार को परिजनों तथा ग्रामीणों ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर ट्रेनी सीओ अजय कुमार, इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक संतोष कुमार समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मामले में अतरिया, मझगईं तथा मरूआ पश्चिम के ग्राम प्रधानों के साथ ही भाजपा नेताओं के साथ परिजनों ने हत्या की दूसरी तहरीर लिखकर पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने मामले में छानबीन कर हत्या अगर लगती है तो उसके अनुसार मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने दोपहर एक बजे के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
--
भाजपा नेताओं ने दिया सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन
भाजपा के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में कई भाजपा नेता मृतक के घर पहुंचे और मृतक की पत्नी रीता देवी तथा पुत्रियों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। घर में केवल कमाने वाला एक ही शख्स सुमित था जिसके बाद उसके मासूम बच्चों की परवरिश का जिम्मा अब उसकी पत्नी पर आ गया है।
विज्ञापन

-
जिस हिसाब से तहरीर दी गई थी उसके हिसाब से मामला गैर इरादतन हत्या का प्रतीत हो रहा था। उसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई थी। अब उन्होंने इसको हत्या में बदले जाने के लिए तहरीर दी है। जिसको स्वीकार कर उस नजरिए से विवेचना शुरू कर दी है। मामले में हत्या प्रतीत होती है तो उसी धारा के तहत मुकदमा को बदला जाएगा।
विज्ञापन

-भानू प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, थाना पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें