गौरीफंटा में अधिकारियों संग बैठक करते भोपाल से आए एसएसबी के प्रशिक्षक। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गौरीफंटा। भोपाल अकादमी से आए एसएसबी की नई भर्ती के 10 प्रशिक्षकों की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर का जायजा लिया। बार्डर पर जारी गतिविधियों के बारे में तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी हासिल की।
गौरीफंटा एसएसबी चौकी प्रभारी निरीक्षक मेघराज ने बताया कि भोपाल (मध्यप्रदेश) की भोपाल एकेडमी से ट्रेनिंग पूरी करके आए एसएसबी की नई भर्ती के सहायक कमांडेंट के पद के दस अधिकारियों ने गौरीफंटा बार्डर पहुंच कर वहां तैनात पुलिस, कस्टम, वन विभाग और इमीग्रेशन के अधिकारियों के साथ बार्डर संबंधित जानकारी हासिल की। इसके अलावा नोमैंस लेंड, बार्डर स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, नेपाल से आने-जाने वालों, सीमा के उस पार नेपाल की एजेंसियों के बारे में पूर्ण जानकारी ली और बैठक कर बातचीत की। बैठक में एसएसबी निरीक्षक मेघराज, गौरीफंटा कोतवाल रमेशचंद्र यादव, गौरीफंटा वन दरोगा मनोज मौर्या, इमीग्रेशन अधिकारी जयशंकर प्रसाद के साथ ही कस्टम निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद