फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की 52 सड़कों का होगा नवीनीकरण, चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर हाट मिक्स सड़क का निर्माण (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत विभाग पहली बार हॉटमिक्स सड़कों का निर्माण करवाने जा रहा है, जिसके कार्यों का शिलान्यास रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इसमें गांवों को जोड़ने वाली 52 सड़कों का चयन किया गया है जिसमें 48 किमी सड़कों के नवीनीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये ख़र्च होने का अनुमान है। इस कार्य के दौरान सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 3.75 मीटर की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग से प्राप्त बजट से सड़कों का हॉटमिक्स प्लांट के माध्यम से नवीनीकरण कराया जाएगा। इससे पहले तक जिला पंचायत की तरफ से सिर्फ खड़ंजा/सीसी रोड का कार्य कराया जाता था। जिला पंचायत क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की है, जिससे गांवों के संपर्क मार्गों की हालत पहले से बेहतर होने की उम्मीद जगी है। अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आठों विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा चुकी है। हॉटमिक्स प्लांट से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे गुणवत्ता अच्छी होगी। पतली सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 3.75 मीटर की जाएगी।
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
जिला पंचायत ने चयनित 52 सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई है, जिसके मुताबिक कस्ता विधानसभा क्षेत्र में भगौतीपुर से ककरहा मार्ग, मोहम्मदी क्षेत्र में बौधीखुर्द से रायपुर मार्ग, कस्ता क्षेत्र में मुरासा से जमुनहा मार्ग, गोला क्षेत्र में लखीमपुर-अलीगंज मार्ग से गांव सेमरिया मार्ग, लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से करनपुर मुहैया तक, श्रीनगर क्षेत्र के तेतारपुर में मन्नीपुर टांडा संपर्क मार्ग समेत कुल 52 सड़कों पर नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें