गौरीफंटा बॉर्डर पर लगी नेपाल के लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कारण साफ है कि नेपाल में इन दिनों कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है इसके बाद भी सीमा पर बिना जांच के ही नेपाल के लोगों को भारत आने दिया जा रहा है। यह लोग देश के अलग अलग महानगरों में जा रहे हैं। इस ओर ध्यान न दिया गया तो क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता।
ठंड के मौसम में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। नगर क्षेत्र में कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में भले ही गिरावट आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं। पड़ोसी देश नेपाल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इसके बाद भी नेपालियों का सीमापार कर जिले से होते हुए महानगरों में कूच करना जारी है। जबकि भारतीयों के नेपाल जाने पर अब भी रोक लगी हुई है। इधर, दुधवा रोड पर स्थित एक धर्मशाला के पास नेपाल के लोग डेरा जमाए रहते हैं। जिससे नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इससे क्षेत्र के नागरिक भी दहशत में हैं। संवाद