फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब मिलेगी सड़कों के गड्ढों से निजात

विज्ञापन
कपूरथला चौराहे पर सड़क में गड्ढे - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सूबे की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने कई बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। मगर, हर बार अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रही। इसी का परिणाम है कि शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं है जो बिना गड्ढों की हो। शहरवासी रोजाना इन जर्जर और गड्ढा युक्त सड़कों से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की यह हालत पिछले कई सालों से है। मरम्मत और निर्माण न होने से अब यह सड़के नगरवासियों को दर्द देने लगी है। आए दिन कोई न कोई दो पहिया वाहन गड्ढों में पड़ी रोड़ी पर फिसलकर घायल हो जा रहा है। वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक पर बैठने वालों को कमर व रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगा है,जिला अस्पताल में दर्द से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शासन की तमाम फरमान के बावजूद तीन साल में भी शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी।
...........
स्लिप डिस्क से खराब हो सकते हैं पैर
जिला अस्पताल के आर्थोसर्जन डॉ. एके द्विवेदी बताते हैं कि उबड़ खाबड़ और गड्ढे वाली सड़कों पर वाहन लेकर निकलने से झटके लगते हैं। इससे स्लिप डिस्क के साथ सर्वाइकल होने की संभावना बन जाती है। कई बार स्लिप डिस्क की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि मरीज का ऑपरेशन तक करना पड़ता है। समय पर ऑपरेशन न होने से पैर खराब होने का भी डर रहता है। जबकि सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस के इलाज में देरी होने पर हाथ, पैर सुन्न होने के साथ चक्कर आने जैसी गंभीर समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

-------
गड्ढेदार सड़कों पर चलते समय ये बरतें सावधानी
-वाहन चलाते समय पूरी तरह सतर्क रहें, स्पीड धीमी रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें।
-उबड़ खाबड़ सड़कों पर पैदल चलते समय घुटनों और टखनों को चोट से बचाने के लिए बंद जूते पहनने।
-जिन लोगों को पहले से चोट लगी हो। उन्हें वाहन चलाते समय बेल्ट या सर्वाइकल कॉलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
- कार का सफर करते समय पीठ के पीछे अतिरिक्त कुशन का उपयोग करना चाहिए।
- कार चलाते समय चालक के साथ यात्रियों को भी सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।
- दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। बाइक पर बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें भी हेलमेट पहनाना चाहिए।
=======
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने की टूटी सड़क
पीडब्ल्यूडी का काम निर्माण कराना है, लेकिन उसके ऑफिस के सामने ही सड़क कई माह से टूटी पड़ी है। इस पर से रोजाना सैकड़ों लोग निकलते हैं। न तो रोड के इन गड्ढों को पीडब्ल्यूडी स्वयं भरवा रहा है और न ही नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा।
.....
जर्जर कपूरथला चौराहे से निकलना मुश्किल
कपूरथला तिराहा भी कई साल से जर्जर है। वाहनों से तो दूर इस पर से पैदल तक निकलना मुश्किल है। मोहल्ले के लोग कई बार सड़क निर्माण कराने के साथ गड्ढे भरवाने की मांग कर चुके हैं। मगर, पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
.......
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कुछ दिन पहले अभियान चलाया गया था। यदि कोई रोड छूट गई है तो उसके भी गड्ढे भरवाए जाएंगे। वैसे मिश्राना चौराहे से लेकर हिदायत नगर चौराहे तक और गुरुगोविंद सिंह तिराहे से खीरी रोड पर नहरिया तक हॉट मिक्स से सड़क का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें