अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नोएडा के सेक्टर 20 में फंदे से लटकर जान देने वाली बिटिया का शव सोमवार की रात करीब दो बजे पिपरिया गांव पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मच गई।
शहर से सटे गांव पिपरिया निवासी बलराम चौधरी बिजली विभाग से रिटायर हो चुके हैं। उनके तीन पुत्रों में डॉक्टर विपनेश चौधरी सिसैया में तैनात हैं। शैलेंद्र चौधरी शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं और विक्रम इंजीनियर हैं जबकि बड़ी बेटी शिल्पी चौधरी सॉप्टवेयर इंजीनियर थी। वह नोएडा में वह अपने पिता के साथ सेक्टर 20 के ई ब्लॉक में रहती थी, जबकि छोटी बेटी दिव्या बीएड कर रही है। रविवार की रात शिल्पी ने चुनरी का फंदा गले में डाल लिया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की खबर आते ही गांव के लोग स्तब्ध रह गए। परिवार वाले सोमवार रात करीब 2 बजे शव लेकर गांव पहुंचे। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा। सुबह करीब 11 बजे शव का मुक्ति धाम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद