फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसेनपुर की पशु बाजार का लाइसेंस निरस्त हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर क्षेत्र के गांव हुसेनपुर में लगने वाले पशु बाजार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले विवादों में आए पशु बाजार में फर्जी रसीदें दिए जाने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने स्थलीय जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के गांव हुसेनपुर में लगने वाला पशु बाजार विवादों में घिर गया था। हुसेनपुर निवासी शिवशंकर ने पशु बाजार में पशुओं की बिक्री की जाली रसीद दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत से शिकायत की थी, जिसके साथ ही लाइसेंस को निरस्त करने की भी मांग की थी। आरोप है कि जाली रसीद होने से खरीदारों को पशुओं का इंश्योरेंस कराने समेत अन्य कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद जिला पंचायत के अधिकारियों ने 25 अक्तूबर 2020 को पशु बाजार में छापा मारा था, जहां कागजात/अभिलेख जब्त किए थे। अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया है कि हुसेनपुर में लगने वाले पशु बाजार का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। फर्जी रसीदों के जरिए राजस्व को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है, जिसके बाद नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें