फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर दंपती ने दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तहसील गोला के गांव राजेपुर निवासी दंपती सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर चकरोड को लेकर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी भी दी। डीएम ने पीड़ित दंपती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव राजेपुर निवासी संतोष कुमार पत्नी और एक बच्चे के साथ डीएम दफ्तर पहुंचा। डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका खेत संसारपुर में है। खेत के पास कोई मकान नहीं है। वह अपने खेत में टिन सेट डालकर रहता है। खेत के सामने चकरोड है। पीलीभीत-बस्ती हाईवे का निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने चकरोड को अधिकृत कर लिया है। आरोप है कि राजस्व कर्मी चकरोड उसके खेत में निकालकर परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि नायब तहसीलदार के कहने पर संसारपुर चौकी पुलिस भी उसे परेशान कर रही है। उसने डीएम से न्याय दिलाने की मांग की। न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी दी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें