फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, सात नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
स्टेट बैंक गेट पर लगी भीड़ में सामाजिक दूरी तार-तार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 53 वर्षीय संक्रमित महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 177 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें एक पॉजिटिव एवं 176 नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से दो एवं चार एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। लखीमपुर तहसील के सीएचसी नकहा में एक, हाथीपुर कोठार में एक, बुढनापुर महेवागंज में एक, शिव कॉलोनी में एक, बहादुर नगर में एक, तहसील पलिया के रंगरेजान में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित मरीज को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

---
ये लापरवाही पड़ेगी भारी
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमित मिलने की संख्या क्या कम हुई कि लोगों ने लापरवाही करनी शुरू कर दी है। न तो घर से मास्क लगाकर निकल रहे हैं और न ही बैंक और बाजार में सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य महकमे के लोगों का कहना है कि जिस तरह लोग लापरवाही कर रहे हैं। इससे सर्दी के दोरान कोरोना फिर से पांव पसार सकता है। इसलिए जरूरी है कि घर से बिना मास्क लगाए न निकलें और बाजार में सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। सोमवार को एसबीआई में बैंक के काम से आए लोगों की भारी भीड़ रही। लाइन में खड़े लोगों में अधिकतर न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। वहीं बैंक के सुरक्षाकर्मी कोरोना काल में ऐसी लापरवाही की अनदेखी कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें