फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द गूंजेगी शहनाई...65 जोड़ों की शादी कराने का बजट मिला

विज्ञापन
Civic Amenities
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर लगे ग्रहण के बादल अब छंट गए हैं। शासन ने 65 जोड़ों की शादी कराने के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसमें 45-45 हजार रुपये लाभार्थी जोड़े को दिए जाएंगे। जोड़ों के आवेदन मांगने और उनके चयन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी शुक्रवार को एसडीएम और बीडीओ के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक भी जोड़े की शादी नहीं कराई जा सकी है, जबकि वर्ष 2019-20 में 1095 जोड़ों की शादी कराई गई थी। 14 नवंबर 2019 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए ऐतिहासिक 830 जोड़ों की शादी एक साथ कराई गई थी। 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक विवाह कार्यक्रमों पर भी रोक लगी थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि सरकार ने सामूहिक विवाह कराने के लिए बजट जारी कर दिया हैै। अभी जनपद में 65 जोड़ों के विवाह के लिए 33.15 लाख रुपये मिले हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें