फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर महामारी अधिनियम का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार को सदर चौराहे पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 13 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अध्यादेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सदर चौराहे पर सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिना मास्क, बगैर सामाजिक दूरी का पालन किए एकत्र होकर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश जता रहे थे। मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए कहा गया, लेकिन कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते रहे। पुलिस ने कार्यकर्ता आकाश लाला, शिवम गुप्ता, देव आदेश गुप्ता, विवेक तिवारी, अनुपम मिश्रा, रजत गुप्ता, दीपक पटेल, खुर्शीद अहमद, रजी खान, पंकज लाला, नरेंद्र कुमार, एहतेशाम, शोएब अंसारी सहित 13 लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी अध्यादेश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया। शाम को नोटिस तामील करा कर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें