लखीमपुर खीरी के अक्षत और पुणे की श्वेता की अमेरिका के डलस में शादी करातीं जज रेशेल।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अमेरिका में खीरी के बेटे और पुणे की बेटी ने शुक्रवार को शादी कर ली। कोरोना संक्रमण के चलते इस विवाह समारोह में वर-वधू के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार ऑनलाइन शामिल हुए और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
युवराजदत्त महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आगा ने बताया का पुत्र अक्षत आगा अमेरिका के ग्रीनविल साउथ करोलाइना में कार्यरत है। जबकि पुणे निवासी श्वेता अमेरिका के डलस में रहकर एमएस कर रही है। दोनो की शादी जज रेशेल ने शुक्रवार को कराई। पिता के मुताबिक रिश्ता एक शादी की साइट से पक्का हुआ। उन्होंने बताया कि विवाह शहर में होना था, लेकिन कोरोनाकाल में ऐसा संभव न होने के कारण दोनों ने ऑनलाइन विवाह किया। अक्षत की मां डॉ. पूनम आगा ने बताया कि शादी के कार्यक्रम तीन दिन चले। पहले दिन सुंदरकांड का पाठ, दूसरे दिन महिला संगीत तो शुक्रवार को विवाह समारोह हुआ। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में परिवार वाले ऑनलाइन शामिल हुए। डॉ. अजय कुमार आगा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में कनाडा, सिंगापुर, जर्मनी, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, आस्ट्रेलिया, पेरिस आदि में रहने वाले रिश्तेदारों के अलावा पुणे में रहने वाले लड़की के माता-पिता भी ऑनलाइन शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।