फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे: बहुत संभलकर..बड़े गड्ढे हैं इन राहों में

विज्ञापन
पलिया की निघासन रोड का यह है हाल। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। विभिन्न महानगरों को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे की हालत काफी खस्ता है। आलम यह है कि सिसैया से पलिया होकर पूरनपुर जाने वाले हाईवे पर पलिया से निघासन तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई जगहों पर गिट्टी उखड़ रही है। उधर, भीरा रोड का भी यही हाल है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। यहां मरम्मत के नाम पर खानापूरी की जा रही है। जो कि हादसे का कारण बन रही है।
विज्ञापन

पलिया-निघासन रोड: जरा सी बारिश में हो जाता है जलभराव
पलिया-निघासन रोड इस समय काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। निघासन रोड पर टेहरा तिराहे से मझगईं तक रोड का काफी बुरा हाल है। रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी हाल ही में रोड पर बने गड्ढों में बजड़ी व ईंट डालकर उनको पाटा था लेकिन बारिश से बजड़ी व ईंट फिर से उखड़ गई है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसको लेकर उच्चाधिकारियों से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी महकमे के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भीरा रोड पर गहरे गड्ढों से होते हैं हादसे
पलिया-भीरा रोड आगरा, दिल्ली, मुंबई समेत भारत के विभिन्न महानगरों को दुधवा नेशनल पार्क से जोड़ती है। यह रोड हालांकि काफी हद तक ठीक है लेकिन बोझवा गांव से लेकर भीरा तक रोड का हाल काफी बेहाल है। रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। मटैहिया प्रधान इंद्रजीत सिंह ने एक बार इसमें पत्थर आदि डलवाकर गड्ढों को भरवाया था लेकिन पत्थर उसमें से हट जाने के बाद रोड का हाल फिर से वही हो गया है। इतनी दूरी को पार करने में वाहन चालकों को जहां कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं इतनी दूरी पर ज्यादातर दुर्घटनएं होती हैं। बीती दिनों भी एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर मरहिया पुल के पास रोड किनारे गड्ढों के कारण पलट गई थी। फिर भी इस रोड के निर्माण का जिम्मा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर जहां गड्ढे हो रहे हैं उनसे संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द मार्ग सही कराने को कहा जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें