फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौठा में बनेगा एनएच का टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे 730 के टोल प्लाजा के लिए गोला लखीमपुर के बीच फरधान से एक किमी आगे नहर के पास बौठा गांव में 33 किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित की गई है। गोला में बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहित किए जाने से तीन प्रमुख मार्गों के बाशिंदे ध्वस्तीकरण अभियान से बच गए हैं। इस जमीन पर ही टोल प्लाजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 730 के लिए यदि बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहीत नहीं की जाती तो नेशनल हाईवे 730 नगर के सदर चौराहे होकर निकल सकता था जिससे लखीमपुर और खुटार मार्ग के बाशिंदे ध्वस्तीकरण अभियान से प्रभावित हो सकते थे। वहीं इस मार्ग के अलावा मोहम्मदी मार्ग के बाशिंदे भी निश्चित ही प्रभावित होते, क्योंकि शाहजहांपुर से गोला तक के लिए प्रादेशिक राजमार्ग 93 भी निर्माणाधीन है जो नगर के सदर चौराहे होकर गुजर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें