बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज के मझरा पूरब में जंगली हाथियों से फसलों के नुकसान का मुआवजा पीड़ित किसानों के खाते में भेज दिया गया है। 3,23,662 रुपये की यह धनराशि 11 किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर निघासन के मझरा पूरब में दुधवा के से निकले जंगली हाथियों ने कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इन किसानों के मुआवजे के आवेदन पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उप्र ने 3,23,662 रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। यह धनराशि प्राप्त होते ही 11 पीड़ित किसानों के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। जिन किसानों के खातों में यह मुआवजा धनराशि भेजी गई है उनमें जसवंत सिंह, मैकू, प्यारे लाल, रामकली, त्रिमोहन, मनोरमा, जसवंत सिंह, मिथलेश कुमारी, कमलेश, बांकेलाल और झब्बू लाल शामिल हैं।