फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कचनारा गांव में एक घर की दीवार व छप्पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार सुबह नौ बजे तक होती रही। जिससे बकरीद के दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ चहल-पहल दिखाई दी। उधर कचनारा गांव में बारिश से एक घर की दीवार गिर गई जबकि एक ग्रामीण का छप्पर ढह गया है। जिससे उनको काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश से निचले कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। जबकि बकरीद त्योहार होने के चलते सुबह सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर बाद कुछ हल्की चहल-पहल दिखी। उधर कचनारा गांव में हरीचंद्र के घर में बनी दीवार रोड पर गिर गई जबकि जगदीश के घर के बाहर छप्परनुमा झोपड़ी भी बारिश से धरासाई हो गई। आसपास के कचनारा, बोझवा, मटैहिया, दौलतापुर आदि गांवों में बारिश से जलभराव हो गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें