फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव पर प्रतिमाह खर्च होंगे नौ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभी एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाया जा रहा है, जिनके रख-रखाव और संचालन के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा सकेंगे। इस कार्य के लिए स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि शासन ने इनके संचालन की जिम्मेदारी देने में समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद की कुल 1167 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। तीन लाख की लागत से एक सामुदायिक शौचालय तैयार होगा। इनके नियमित प्रयोग और रख-रखाव के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने शासन से प्राप्त गाइड लाइन के बारे में बताया कि इन शौचालयों को ऐसे लोग या परिवार प्रयोग कर सकेंगे, जिनके घरों में किन्हीं कारणवश व्यक्तिगत शौचालय नहीं है। इसके अलावा अन्य ग्रामीण, यात्री भी प्रयोग कर सकते हैं। इनके रख-रखाव पर आने वाले खर्च के लिए धनराशि की व्यवस्था ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग मद से प्राप्त धनराशि की 25 प्रतिशत धनराशि (स्वच्छता व सैनिटाइजेशन के लिए आरक्षित) से की जाएगी। कार्य एवं दायित्व के लिए स्वयं सहायता समूहों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। सफाईकर्मी को छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। मरम्मत मद में प्रतिमाह 500 रुपये, साबुन, वाशिंग पाउडर पर एक हजार रुपये प्रतिमाह, बिजली-पानी के चार्ज पर प्रतिमाह एक हजार रुपये, 300 रुपये अन्य मदों खर्च किए जा सकते हैं। जबकि सफाई के उपकरणों के लिए छमाही 1200 रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें