फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर बैनामा से अधिक भूमि कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। एक महिला ने भाजपा विधायक पर बैनामा से अधिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच तहसीलदार को सौंपी है। इस मामले में भाजपा विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि पैमाइश के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दुल्ला पत्नी स्वर्गीय दयाराम का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद उनकी पांच बीघा भूमि जिसका गाटा संख्या 1900 है। उनके चारों बेटों के नाम वरासत के आधार पर दर्ज हो गई थी। उनके बेटे मटरू की मौत हो गई। जिस पर एक चौथाई भूमि का हिस्सा उसकी पत्नी रिंकू के नाम हो गया। रिंकू ने उस भूमि को सिंगाहा निवासी ओमप्रकाश के नाम बैनामा करा दिया। ओमप्रकाश ने विधायक शशांक वर्मा के नाम एक चौथाई हिस्सा बैनामा कर दिया। आरोप है कि विधायक ने बुधवार को बैनामा की हुई भूमि के बजाए उसकी भूमि पर लगी धान की पौध को काटकर कब्जा करते हुए भूमि पूजन कराया। देर शाम जब वह धान देखने गई तो उसने देखा कि उसके खेत के धान कटे हुए पड़े थे। उसने विधायक से फोन पर बात की। आरोप है कि इस दौरान उसे फोन पर ही फटकार लगा दी। उसने एसडीएम ओपी गुप्ता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे को सौंपी है। तहसीलदार ने बताया कि सीएमओ के आ जाने के कारण वह पैमाइश करने नहीं जा सके। शीघ्र ही भूमि की पैमाइश करेंगे।
आवास के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन
विधायक शशांक वर्मा आवास बनाने के लिए चौधरी पुरवा रोड पर बुधवार को भूमि पूजन करने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गए थे और विधि विधान के साथ वहां भूमि पूजन किया था। इस दौरान प्रधानपति रामकुमार मौर्य, अशोक चौधरी, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होंने अपने नाम की आईडी से फेसबुक पर पूजन करते हुए फोटो भी डाला था।
विज्ञापन

मैं भूमि पूजन में नहीं गया था। किसने भूमि पर कब्जा किया है इस बात की उनको जानकारी नहीं है। उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। पैमाइश के बाद सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

-शशांक वर्मा, विधायक
मामले की जानकारी मिली है। भाजपा विधायक ऐसा नहीं कर सकते। फिर भी पैमाइश के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
-सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें