फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से सड़कों तक पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन की पाबंदियों के तहत शनिवार को शहर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा तो सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा, जरूरतमंद ही घरों से बाहर निकले। आईजी के जिले में मौजूद होने से पुलिस भी सख्त रही। सभी मार्गों और मुख्य चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने के आदेश हैं। इसको लेकर शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दो दिवसीय दौरे पर आईं आईजी लक्ष्मी सिंह के जिले में होने के कारण पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात रही। इससे बाजार से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा रहा। विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करते रहे। शहर में इक्का-दुक्का ही ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ते दिखाई दिए। यह और बात है कि बावजूद इसके लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं दिखे। कई लोग बिना मास्क आते-जाते रहे। जिन्हें रोककर प्रभारी निरीक्षक सदर ने कड़ी फटकार लगाई और जुर्माना भी वसूल किया।
ओयल शनिवार को नगर क्षेत्र की सभी दुकाने बंद रहीं। पुलिस ने पैदल गश्त कर बेवजह घरों से बाहर न निकलने और मास्क लगाने की अपील की। बाजार बंद होने से नगर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने कस्बे चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घरों से निकले लोगों से पूछताछ कर उन्हें फटकार लगाई, आठ लोगों से जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
गोला गोकर्णनाथ नगर के बाजार, दुकानें बंद रहीं, जिससे सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर लोग कम रहे तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी लॉकडाउन का पालन कराने में लगे रहे।
ममरी हैदराबाद थाना और अजान चौकी पुलिस की सख्ती के चलते शनिवार को कस्बा ममरी, महेशपुर, झाऊपुर, अजान, घरथनियां, अहमदनगर की मार्केट में मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें पूर्णता बंद रहीं। कोई फरियादी थाने तक नहीं पहुंचा क्योंकि पुलिस ने फरियादियों के थाने आने पर पाबंदी लगा रखी थी एसओ सुमित कुमार ने बताया कि पाबंदी शासन प्रशासन की गाइड लाइन के तहत लगाई गई है।
मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला और इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने पुलिस टीम के साथ कंटेन्मेंट जोन मोहल्ला सरैयां, भीतर मोहम्मदी, बाजारगंज, पूर्वी लखपेड़ा, शुक्लापुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने 55 घंटे के लॉक डाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की।
निघासन शनिवार को लॉकडाउन के दौरान कस्बे में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क और हेलमेट के घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसा। फल, दूध के अलावा अन्य दुकानें बंद रही। झंडी रोड पर मुंसिफ कोर्ट के पास दुकान खोले जाने पर पुलिस ने दुकानदार की फटकार लगाई।
महंगापुर में खुली रहीं दुकानें
महंगापुर क्षेत्र में शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन का असर नहीं दिखाई दिया। दुकानदारों ने बेखौफ होकर अपनी दुकानें खोले रखीं। इससे बाजार में काफी चहल पहल रही। लोगों में सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी। कई लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें